---Advertisement---

बाजार जाने से पहले, पढ़ लें यह खबर, नहीं तो निराश होना पड़ सकता है

By
On:
Follow Us

इटारसी। यदि आपने आज से अनलॉक मानकर बाजार जाने का फैसला किया है, तो जरा रुकिये। घर से बाहर निकलने से पहले यह तो जान लीजिए कि जो सामान लेने आप बाजार जा रहे हैं, वह आज मिलेगा भी या नहीं? दरअसल, हर दुकान हर दिन नहीं खुलेगी। अनलॉक के साथ ही ऑड-ईवन प्रक्रिया अपनायी गयी है।
IMG 20210601 WA0043बाजार खोलने के लिए दो ग्रुप बनाये हैं। हालांकि कुछ अतिआवश्यक सामान की दुकानों को ग्रुप से बाहर रखकर हर दिन खोलने की अनुमति रहेगी। बाजार की इस नयी व्यवस्था पर प्रशासन की सख्त निगाहें रहेंगी। आज भी सुबह से एसडीओ राजस्व एमएस रघुवंशी, अतिरिक्त तहसीलदार निधि पटेल, नायब तहसीलदार विनयप्रकाश ठाकुर, सीएमओ हेमेश्वरी पटले के साथ नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग का अमला बाजार में मौजद है।

ऐसे खुलेंगी बाजार में दुकानें

बाजार हर दिन सुबह 9 से 3 बजे तक ही खुलेगा और शनिवार तथा रविवार को बंद रहेगा। टेलर, डेयरी, फल एवं सब्जी के फेरी वाले, फोटोकॉपी, चाट, कृषि यंत्र, खाद-बीज, पंक्चर की दुकानें, आटो पाट्र्स, भोजनालय टेक होम के साथ, टेंट, किराना, सैलून, मिठाई, गैरिज लाइन की दुकानों को हर दिन खोलने की अनुमति रहेगी।

अल्टरनेट दिवस में खुलेंगी

ग्रुप ए में जिनको शामिल किया – उनमें इलेक्ट्रानिक, हार्डवेयर, सायकिल विक्रेता, बेकरी, स्टेशनरी, मिर्च-मसाला, पान, जनरल स्टोर्स, पटवा लाइन।
ग्रुप बी की दुकानें- कपड़ा, गारमेंट, सराफा, फर्नीचर, बर्तन, जूते-चप्पल, क्रॉकरी, बैग, चश्मा।

इनका कहना है…
बाजार खोलने की यही व्यवस्था रहेगी। प्रशासन को व्यवस्था बनाने में नागरिक और व्यापारी भी सहयोग करें। अभी कोरोना वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, अत: लोगों को केवल बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलना चाहिए और बाजार में अपने काम के सामान की खरीदी के बाद तत्काल घर वापस लौटना चाहिए।
एमएस रघुवंशी, एसडीएम

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.