इटारसी। मौसम नित अपना रंग बदल रहा है। आज भी आसमान पर सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (Weather Department) ने आज संभाग के जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें, कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने और तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल एवं शहडोल संभाग के जिलों में, रीवा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सतना, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, भोपाल, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बहुत सारे पड़ने की संभावना है साथ ही इन संभाग और जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
Weather Update: गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाएं चल सकती हैं

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








