इटारसी। ग्राम भट्टी में खेत का हिसाब पूछने पर एक ही परिवार में झगड़ा हो गया और भाईयों में आपस में गाली गलौच, मारपीट हो गयी और एकदूसरे को जान से मारने की धमकी तक दी गई। घर का यह विवाद थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर एकदूसरे की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भट्टी में राजकुमार दुबे, विनोद कुमार दुबे, हंस कुमार दुबे में खेत के हिसाब-किताब को लेकर विवाद हो गया और मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने तक की नौबत आयी और मामला पथरोटा थाने तक पहुंच गया। थाने में राजकुमार दुबे पिता विष्णु प्रसाद 42 वर्ष की शिकायत पर विनोद कुमार पिता विष्णु प्रसाद दुबे, हंस कुमार दुबे और विनोद कुमार की शिकायत पर राजकुमार दुबे के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
खेत के हिसाब पर आपसी में झगड़े भाई
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







