---Advertisement---

सीएए के विरोध में महिलाओं ने निकाली रैली

By
On:
Follow Us

इटारसी। देश में लागू नागरिकता कानून के विरोध में शहर की मुस्लिम महिलाएं घरों से निकली और सीएए, एनआरसी को काला कानून बताते हुए केन्द्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। यह नगर स्तरीय विरोध प्रदर्शन था, आगामी दिनों में जिला स्तरीय प्रदर्शन भी करने के संकेत मिल रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने गांधी मैदान से एक रैली निकाली और जयस्तंभ चौक पर सीएए, एनआरसी, एनपीए के खिलाफ नारेबाजी की।

it060220 6
गुरुवार को दोपहर में गांधी स्टेडियम से मुस्लिम समाज की सैंकड़ों महिलाओं ने विरोध जुलूस निकाला और सीएए और एनआरसी के विरोध में नारेबाजी करते हुए आरएमएस आफिस के सामने से होते हुए जयस्तंभ चौक पर पहुंची। महिलाओं के साथ कुछ संख्या में पुरुष भी थे, लेकिन प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाओं के हाथों में ही था। जयस्तंभ चौक पर आकर महिलाओं ने हिन्दुस्तान हमारा है, हमें कोई नहीं निकाल सकता जैसे नारे लगाए। करीब बीस मिनट तक नारेबाजी के बाद यहां पहुंची नायब तहसीलदार ऋतु भार्गव को महिलाओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। इसके बाद वापस उसी मार्ग से जुलूस गांधी मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ।
राष्ट्रपति के नाम एसडीओ राजस्व के माध्यम से दिये ज्ञापन में समस्त मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में भारत सरकार द्वारा उक्त कानूनों को पास करके आर्टिकल 14,15,19 का उल्लंघन किया है। यह भारत के मुसलमानों के साथ धोखा है, हमें अपने अधिकारों से वंचित करने का प्रयास है, हम इसकी निंदा करते हैं और उक्त तीनों कानूनों की आलोचना करते हैं। इन कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.