---Advertisement---

विभिन्न संगठनों ने पर्यावरणीय गतिविधियां संचालित की

By
On:
Follow Us

सोहागपुर (राजेश शुक्ला)। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से तीन स्थानों पर पर्यावरण गतिविधि संचालित की गई। आरएसएस के बौद्धिक प्रमुख जीवन दुबे ने बताया विभिन्न संगठन के पर्यावरण दूतों ने पुण्य जमनी सरोवर पर स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद रघुवंशी पुरा वार्ड पार्क एवं जनपद पंचायत परिसर में पीपल के पौधे रोपित किये गए। इस कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से विभिन्न वैचारिक संगठन विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर परिवार तथा पूर्व छात्र परिषद सोहागपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ग्राहक पंचायत भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता इस में सहभागी बने।कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्लोगनओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

IMG 20210605 WA0013

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.