---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

कोरोना संक्रमित बच्चों को मिल रहा डॉक्टर से आत्मिक स्नेह

By
On:
Follow Us

इटारसी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Government Hospital) में कोविड-19 से संक्रमित दो छोटे बच्चे भी उपचार ले रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टर्स न सिर्फ इन्हें उपचार दे रहे हैं, बल्कि इनका मनोबल बना रहे यह भी प्रयास कर रहे हैं। सिविल अस्पताल में स्वेच्छा से प्रतिदिन सेवा दे रही डॉक्टर निकिता पांडे ने इन बच्चों को चॉकलेट देकर और बातचीत करके इनका मनोबल बढ़ाया। डॉ निकिता पाण्डेय (Dr.Nikita Pandey) द्वारा की जा रही इस सेवा की विधायक डॉ सीतासरन शर्मा और एसडीएम इटारसी एमएस रघुवंशी (MLA Dr Sitasaran Sharma and SDM Itarsi MS Raghuvanshi) ने प्रशंसा की है।
अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर आर के चौधरी (Superintendent Dr RK Choudhary) कहते हैं कि यह बच्चे तेजी से रिकवर हो रहे हैं और इन्हें अस्पताल में खुशनुमा माहौल देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में एक 5 वर्ष का बच्चा मेहरागांव का और एक 13 वर्ष का बच्चा कलमेशरा का भर्ती है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.