सोहागपुर (राजेश शुक्ला)। शासकीय माध्यमिक शाला अजनेरी (Government Secondary School Ajneri) में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक नितिन परसाई को राज्य शिक्षा केंद्र (state education center) के सीएम राइस डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत “हमारे शिक्षक हमारे प्रेरणास्त्रोत” की बुकलेट में स्थान मिला है। इस बुकलेट का प्रकाशन पीपल संस्था के सहयोग से किया गया। जिसमे राज्य स्तर से शिक्षकों के प्रशिक्षण से सीख ओर इसे बच्चों के बीच कैसे लागू किया जा सके संबंधी विचार मांगे गए थे। शिक्षक नितिन परसाई के द्वारा कोर्स “बच्चों और पालकों से प्रभावी बातचीत” विषय पर अपने विचार रखें गए थे। जिन्हें बुकलेट में प्रकाशित किया गया है। गौरतलब है की राज्य शिक्षा केन्द्र की बुकलेट में प्रदेश के कुल 95 शिक्षकों के विचार चयनित कर प्रकाशित किये गए हैं। बुकलेट का उद्देश्य शिक्षकों के द्वारा विभिन्न कोर्स से सीख को अन्य शिक्षक साथियों से साझा करने का एक उचित मंच प्रदान करना है। शिक्षक नितिन परसाई ने इस सफलता का श्रेय पीपल संस्था के रितेश राठौर, हितेश स्वामी, डीपीसी एस एस पटेल , डाइड प्राचार्य अर्चना गौर, एपीसी संतोष ठाकुर, बीआरसीसी जे पी रजक संकुल प्राचार्य कैलाश पुरोहित, बीएसी मैथिली पटेल आदि को दिया है।
राज्य शिक्षा केंद्र के डिजिटल प्रशिक्षण में शिक्षक परसाई को मिला स्थान

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








