इटारसी। प्री मानसून की बारिश के कारण जमीन में पानी घुसने के बाद अब हल्की हवा से भी पेड़ गिरने लगे हैं। आज रात को नयायार्ड मुख्य मार्ग पर एक पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। इससेे पहले जनता टॉकीज चौराहे से चामुंडा चौराहे मार्ग पर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के पीछे वाली रोड पर एक पेड़ गिरने से लगभग 3 घंटे यह रोड बंद रही थी।
बता दें कि इस मार्ग से डीजल शेड, विद्युत लोको शेड, वैगन रिपेरिंग वर्कशाप सहित आसपास के गांव भट्टी, नयागांव, लालवानी, कलमेशरा और रेलवे कालोनी के लोग आवागमन करते हैं। रेलवेे कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी इस रोड सेे आना जाना करतेे हैं। रेल कर्मचारियों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द यह पेड़ हटवा कर रास्ता खुलवाना चाहिए।








