इटारसी। रेलवे के कैरेज एंड वैगन विभाग का एक कर्मचारी अपने घर में मृत मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर कमरे से रेलकर्मी का शव निकलवाकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार शिवराजपुरी कालोनी पुरानी इटारसी में रह रहा रेलवे के सीएंडडब्ल्यू कर्मचारी इंद्रजीत सिंह पिता रघुवीर सिंह, उम्र 45 साल, का शव बंद कमरे में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल भेजा है।
घर में मृत मिला रेलकर्मी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







