भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का फूंका पुतला

Rohit Nage

धारा 370 के बयान का विरोध
सोहागपुर। कश्मीर में धारा 370 लागू करने के दिग्विजय सिंह के बयान का मध्यप्रदेश में विरोध जारी है। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्य बाजार क्षेत्र में कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज यादव ने बताया भारतीय जनता पार्टी दिग्विजय सिंह के बयान की कड़ी निंदा करती है। उनका धारा 370 के पक्ष में दिया बयान पाकिस्तान की नीति को शह देने वाला है। इस प्रदर्शन में पूर्व मण्डल अध्यक्ष आकाश रघुवंशी,गोपाल माहेश्वरी, कृष्णा पालीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज यादव,जिला कोषाध्यक्ष अभिनव पालीवाल, मण्डल उपाध्यक्ष अंकुश जायसवाल, महामंत्री हेमन्त जमीदार, आशीष विश्वकर्मा,उमेश शर्मा, विक्की साहू, राकेश मण्डल, जित्तू कहार, निखिल श्रीवास्, लकी किशनानी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!