इटारसी। सिटी थाने में लगभग 20 दिन पूर्व चोरी हुई एक मोटरसाइकिल की शिकायत आज दर्ज कराई गई है। मोटरसाइकिल की चोरी तीसरी लाइन से 27 मई को हुई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को तीसरी लाइन स्थित लंकेश सोनी की दुकान के सामने से विनीत पिता नेमीचंद जैन 52 वर्ष की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 05 एमपी 2512 को अज्ञात चोर ने चुरा ले गया। घटना की शिकायत आज दर्ज कराई गई है। चोरी गई मोटर साइकिल की कीमत ₹15000 बताई जा रही है।
20 दिन बाद दर्ज कराई मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







