जैन मुनि शोभापुर में करेंगे रात्रि विश्राम
सोहागपुर, राजेश शुक्ला। जैनमुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज (Acharya Vidyasagar Maharaj) के दल ने सोमवार को सुबह 5:30 बजे सोहागपुर से विहार प्रारम्भ किया। आचार्यश्री रात्रि में एसजेएल स्कूल भवन में रुके हुए थे। शनिवार शाम को सोहागपुर (sohagpur)पहुंचे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से विधायक विजयपाल सिंह ने आशीर्वाद प्राप्त किया । इसी के साथ सैंकड़ो अनुयायियों ने आचार्य श्री के दर्शन किये। तारण तरण जैन समाज के अभिषेक जैन ने बताया विद्यासागर महाराज दोपहर में बमारी के एक वेयरहाउस में रुकेंगे तथा शाम को शोभापुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार अलसुबह विद्यासागर जी महाराज पिपरिया (Pipariya) के लिये कूच करेंगे। आचार्य श्री के साथ उनके शिष्य कई जैन मुनि साधक भी साथ चल रहे हैं।
मुनिश्री विद्यासागर सोहागपुर से विहार को निकले


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







