---Advertisement---

किसान मोर्चा अध्यक्ष ने इन गांवों में सुनी किसानों की समस्या

By
On:
Follow Us

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (Bharatiya Janata Party Kisan Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी (State President Darshan Singh Choudhary) ने आज बैतूल से लौटते वक्त जिले के कई गांवों का दौरा कर किसानों से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पांजराकलॉ में भाजपा होशंगाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया।
चौधरी होशंगाबाद ग्रामीण मंडल के ग्राम पांजरा कलॉ, होरियापीपर, मेहराघाट, धोखेड़ा, रैसलपुर, सोनासांवरी, साकेत ग्रामों में पहुंच। प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी सहित सभी जिला होशंगाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का ग्राम पांजराकलॉ में ग्रामीण मंडल होशंगाबाद द्वारा साल श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होंने यहां किसानों की समस्या सुनी। उन्होंने इस अवसर पर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष कुशल पटेल, जिला महामंत्री मुकेश मैना, जिला उपाध्यक्ष उमेश पटेल, जिला मंत्री ज्योति चौरे, इटारसी के पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, होशंगाबाद ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी, मंडल के महामंत्री जय प्रकाश पटेल, जितेंद्र महीरे, मंडल के उपाध्यक्ष मनोज चौरे, गोकुल पटेल, जयप्रकाश सचान, बसंत कीर, कैलाश वर्मा, दुष्यंत चौरे, निशांत चौधरी, सरपंच चिमनलाल पटेल, नरेश पटेल, प्रेम नारायण आदि उपस्थित थे।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.