---Advertisement---

नम आंखों से दी मां-बेटी को विदाई

By
On:
Follow Us

इटारसी। शुक्रवार की प्रात: काल इटारसी नगर के लिए और राजस्व विभाग (Revenue Department) के लिए अति दुखद रही। इटारसी सर्किल के नयागांव की पटवारी रजनी कुमार 42 वर्ष ने अपनी एक वर्ष की बेटी अपूर्वा के साथ मकान की छत पर बनी पानी की टंकी में डूब कर आत्महत्या कर ली। उनके 12 वर्ष के बेटे अनिरुद्ध को कुछ नहीं हुआ। गोकुल नगर खेड़ा स्थित शांति धाम में अनिरुद्ध ने अपनी छोटी बहन अपूर्वा का सायंकाल 5 बजे दफन कार्य कराया एवं उसके पश्चात अपनी मां रजनी कुमार को मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी मदन सिंह रघुवंशी (Sub-Divisional Magistrate Madan Singh Raghuvanshi), तहसीलदार पूनम साहू (Tehsildar Poonam Sahu), शांति धाम समिति के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे एवं इटारसी तहसील के समस्त पटवारी, राजस्व निरीक्षक एवं शुभचिंतक उपस्थित थे। पटवारी रजनी कुमार के पति प्रवीण कुमार का होशंगाबाद में 14 अप्रैल को कोरोना महामारी के कारण दुखद निधन हो गया था। तब से मृतिका अवसाद में थी। उनकी एक माह की बिटिया की देखरेख के लिए उन्होंने चाइल्ड केयर लीव ली थी। वह अवकाश पर चल रही थी। शुक्रवार को गणेश नगर कॉलोनी में मातम छाया रहा। राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ,शुभचिंतक दुखी थे। शांति धाम में 2 मिनट का मौन रखकर मां बेटी को श्रद्धांजलि दी गई।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.