---Advertisement---

नयायार्ड से मेहरागांव विद्युत सप्लाई जोड़ने दिया ज्ञापन

By
On:
Follow Us

इटारसी। बिजली की समस्या को लेकर जेडआरयूसीसी मेंबर राजा तिवारी (ZRUCC Member Raja Tiwari) को विधायक प्रतिनिधि शेख युनुस (MLA Representative Sheikh Yunus) ने ग्रामीणों के साथ ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मेहरागांव से नयायार्ड को विद्युत सप्लाई (power supply) से जोडऩे की मांग की गई है।
बताया जाता है कि मेहरागांव से नयायार्ड के बीच में रेलवे लाइन आ रही है। रेलवे विभाग से अनुमति मिल जाए तो ग्राम पंचायत में बिजली की समस्या का निराकरण हो जाएगा। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली ट्रिप होती है। रात में बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। यदि मेहरगांव से बिजली का कनेक्शन नयायार्ड में हो जाएगा तो इससे ग्रामीण क्षेत्रों में काफी हद तक बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा। जेडआरयूसीसी मेंबर राजा तिवारी ने तत्काल भोपाल सीनियर डीईई श्री माथुर से चर्चा कर जल्द ही स्वीकृति दिलवाने का आश्वासन दिया है। आज ज्ञापन देने वालों में विधायक प्रतिनिधि एमपीईवी पथरौटा शेख यूनुस, दिनेश मेहतो, प्रशांत चावड़ा, आकाश कटारे, सोनू सोनवाने, धीरेंद्र भैंसारे, राकेश बोरासी, धर्मेन्द्र चावड़ा, विनय मालवीय, अरबाज खान सहित बहुत से ग्रामीण मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.