इटारसी। पिछले चौबीस घंटे में होशंगाबाद जिले (Hoshangabad District) के बाबई और बनखेड़ी को छोड़कर लगभग सभी तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई है। आगामी चौबीस घंटे में भी संभाग के बैतूल जिले में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। होशंगाबाद जिले में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारों वाला मौसम रह सकता है। इसके साथ ही संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बिजली चमकने की संभावना है।
मौसम विभाग होशंगाबाद से मिली जानकारी के अनुसार जिले के तहसीलों दर्ज वर्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो होशंगाबाद में 8 मिमी, सिवनी मालवा 10, इटारसी 32.8, सोहागपुर 1.2, पिपरिया 26.2, पचमढ़ी 28 और डोलरिया में 64 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यानी सबसे अधिक वर्षा डोलरिया और सबसे कम सोहागपुर में दर्ज की गई है।
डोलरिया में हुई सबसे अधिक वर्षा, सोहागपुर में सबसे कम

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









