इटारसी। सिटी थाने में एक महिला ने रजनीकांत सोनकर के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत एक ग्रामीण महिला ने दर्ज करायी है। लोहारिया की महिला की शिकायत पर सिटी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोहारियाकलॉ निवासी महिला वैशाली पति मलखान सिंह चौहान 29 वर्ष ने बताया कि रईस डेंटिंग-पेंटिंग दुकान के सामने रजनीकांत सोनकर ने उसे गालियां दीं और मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रजनीकांत सोनकर के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया है। इसी तरह से सांगाखेड़ा थाना बाबई निवासी रामेश्वर पिता बसोड़ी लाल अहिरवार 35 वर्ष ने यहां इटारसी बस स्टैंड के सामने मोनू उर्फ भरत मोटवानी के खिलाफ गालियां देने मारपीट करके जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
महिला ने की जान से मारने की धमकी की शिकायत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







