मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार निधि पटेल को सौंंपा
रीतेश राठौर, केसला। आज केसला क्षेत्र के एक दर्जन गांव के लोग इकट्ठे हुए और समाजवादी जन परिषद तथा किसान आदिवासी संगठन कार्यालय से रैली निकालकर वनग्राम को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।
केसला ब्लाक कार्यालय में तहसीलदार निधि पटेल को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में 4 सूत्री मांग रखी। आदिवासियों ने केसला ब्लाक के सारे वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने, वन अधिकार पट्टाधारी की मौत होने के बाद नामांतरण नहीं हो रहा है, वह नामांतरण किया जाए, वन अधिकार पट्टा के रिकार्ड दुरुस्त किए जाएं और केसला ब्लाक एवं जिले के जितने लोगों ने व्यक्तिगत दावा किया है उनको मालिकाना हक देकर जमीन का पट्टा बनाया जाये।
आज इस मौके में वनग्राम चाटुवा, वनग्राम जालीखेड़ा, वनग्राम पोडार, वनग्राम रतिबंदर, वनग्राम मल्लूपुरा, वनग्राम रांझी, वनग्राम लालपानी, वनग्राम झुनकर, वनग्राम दौड़ी इत्यादि गांव के लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग शामिल हुए। जनपद सदस्य फागराम, नेहरू भाई कलमे और बंशी मर्सकोले ने तहसीलदार से इन मांगों के संबंध में चर्चा की।









