---Advertisement---

पेट की चर्बी कम करे ये एक्सरसाइज

By
On:
Follow Us

Health Tips: पेट के आसपास मौजूद चर्बी कौन नहीं हटाना चाहता है। लेकिन आलस और जिंदगी की भागदौड़ के कारण समय नहीं मिल पाता है। लेकिन हम आपके लिए बीच का रास्ता लेकर आए हैं। अब आपको पेट की चर्बी घटाने के लिए अलग से समय या जगह नहीं निकालनी होगी। आप अपने बिस्तर पर ही वजन घटाने वाली इन एक्सरसाइज (Belly Fat Removal Exercise) को कर सकते हैं। ये सभी एक्सरसाइज लेटकर की जा सकती हैं और पेट की चर्बी घटाने के लिए काफी फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं कि पेट पतला करने के लिए बेड पर कौन-सी एक्सरसाइज (Exercise for flat tummy) की जा सकती हैं।

पेट की चर्बी घटाने के लिए बिस्तर पर की जाने वाली एक्सरसाइज (Weight Loss Exercise on bed)
नीचे बताई जा रही एक्सरसाइज एब्स एक्सरसाइज हैं, जिनसे पेट की चर्बी तो घटती ही है।

वाइड लेग सिट-अप्स
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप बिस्तर पर पैर चौड़ा कर लेट जाएं। अब अपना दायां हाथ सिर के पीछे रख लें। इसके बाद पैरों की तरफ उठें और बाएं हाथ से दायां पैर छुएं। वापिस लेट जाएं और फिर बायां हाथ सिर के पीछे रखकर दाएं हाथ से बायां पैर छुएं। इस तरह इस एक्सरसाइज से 8 से 10 रैप्स करें और धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं।

लेग रेज
पेट की चर्बी घटाने के लिए यह काफी आसान और प्रभावशाली एक्सरसाइज है। इसके लिए बेड पर लेट जाएं और हाथों को कमर के सहारे रख लें। इसके बाद दोनों पैरों को मिला लें और ऊपर छत की तरफ 90 डिग्री पर लाएं। इसी तरह इसके 15-20 रैप्स के तीन सेट्स करें और धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं। आप इस फैट बर्निंग एक्सरसाइज की इंटेंसिटी बढ़ाने के लिए एक लेवल पर दोनों पैरों को होल्ड करने की कोशिश भी कर सकते हैं।

फुल बॉडी क्रंच
आप वेट लॉस या एब्स बनाने के लिए फुल बॉडी क्रंच एक्सरसाइज बिस्तर पर कर सकते हैं। इसके लिए बेड पर कमर के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को सिर के ऊपर की तरफ सीधा कर लें। अब कमर से उठते हुए हाथों से अपने पैरों को छूने की कोशिश करें। इस एक्सरसाइज के भी 8 से 10 रैप्स करें और धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं।

सिंगल लेग पल्स
सिंगल लेग पल्स एक्सरसाइज करने के लिए आप बिस्तर पर बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को कमर के पीछे बिस्तर पर टिका लें। इसके बाद दायां घुटना मोड़ते हुए दाईं एड़ी को अपनी तरफ बिस्तर पर टिका लें। अब बाएं पैर को सीधा रखते हुए ऊपर-नीचे उठाएं। इसके बाद दूसरे पैर से भी ऐसा ही करें। इस एक्सरसाइज के भी 15 से 20 रैप्स के तीन सेट्स करें।

 

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.