इटारसी। मध्य रेल, मुंबई मंडल में गत दिनों से हो रही बारिश के चलते इगतपुरी-कल्याण रेल खंड के मध्य भूस्खलन होने के कारण मंबई मंडल से चलने वाली कुछ गाडिय़ों को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त करने के कारण गंतव्य को नहीं जा सकी।
इसी कड़ी में 22 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 02171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त होने के कारण आज 23 जुलाई 2021 को हरिद्वार से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली गाड़ी संख्या 02172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल रेक के अभाव में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है। अत: यह गाड़ी कल 24 जुलाई 2021 को भोपाल नहीं आयेगी।
मंगला एक्सप्रेस भी निरस्त
दक्षिण पश्चिम रेलवे एवं कोंकण रेलवे में हो रही भारी बारिश के कारण आज 02617 मंगला एक्सप्रेस स्पेशल एवं 02779 गोवा एक्सप्रेस स्पेशल निरस्त कर दी गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली मंडल एवं कोंकण रेलवे में हो रही भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर जल भराव एवं भूस्खलन होने के कारण आज 23 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 02617 एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है। 26 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 02618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस स्पेशल रेक के अभाव में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार आज गाड़ी संख्या 02779 वास्कोडिगामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस स्पेशल अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है। जिसके परिणामस्वरूप 25 जुलाई 2021 को गाड़ी संख्या 02780 हजरत निजामुद्दीन-वास्कोडिगामा गोवा एक्सप्रेस स्पेशल रेक के अभाव में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।










