होशंगाबाद। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय (Government Narmada College) उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया संबंध में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्राध्यापक, और अतिथि विद्वानों को प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न तकनीकी चरणों का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ ओ एन चौबे ने शिक्षा सत्र 2021.22 की शुभकामना देते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति छात्र केंद्रित है जो छात्र के बहुआयामी विकास में अत्यंत सहायक होगी। इस प्रणाली में कौशल विकास और शिक्षा दोनों का समायोजन है हमारे मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस प्रणाली को लागू कर दिया गया है जिसमें विद्यार्थी अपने प्रमुख विषय के साथ अन्य संकाय के विषय का चयन भी कर सकता है। आई टी प्रभारी प्रवेश समिति प्रभारी डॉ रश्मि तिवारी ने मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त ई प्रवेश प्रक्रिया निर्देशों को पीपीटी द्वारा अवगत कराया। साथ ही विभिन्न तकनीकी और परिवर्तित बिंदुओं की जानकारी दी।
यह रहे मुख्य बिंदू
’ विद्यार्थी स्वयं ही रजिस्ट्रेशन एमपी ऑनलाइन से रजिस्टर्ड कियोस्क सेंटर पर जाकर करा सकते है।
’ विद्यार्थी को अपने दस्तावेज स्वयं ही अपलोड करना होंगे।
’ सत्यापन ऑनलाइन ही महाविद्यालय के हेल्प सेंटर द्वारा किया जाएगा।
’ विद्यार्थी के आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे रजिस्टर्ड मोबाइल पर सूचना दी जाएगी। तब उसे मूल दस्तावेजों के साथ हेल्प सेंटर में जाकर सत्यापन और सुधार कराना होगा।
’ प्रवेश सीट आवंटित होने के बाद छात्र द्वारा प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा।
कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई मीटिंग में डॉ बीसी जोशी, डॉ विनीता अवस्थी, डॉ एस सी हर्णे, डॉ हंसा व्यास, डॉ संजय चौधरी, डॉ सविता गुप्ता उपस्थित रहे।








