इटारसी। शहर के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शरद खंडेलवाल की कार से
अज्ञात ने शीशा तोड़कर एक बैग उड़ा लिया है घटना 1 अगस्त की शाम 6:45 की बताई जा रही है डॉ खंडेलवाल ने आज इटारसी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉक्टर खंडेलवाल के अनुसार बैग के साथ चाबी और अन्य सामान भी था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।








