पिपरिया। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के द्वारा अमृत महोत्सव का कार्यक्रम 14 अगस्त से 20 अगस्त के बीच किया जा रहा है जिसके तहत सरस्वती विद्या मंदिर पिपरिया आचार्य परिवार एवं भैया बहनों द्वारा पिपरिया में निवासरत भूतपूर्व स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के परिवार एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के घर पहुंच कर पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल से सम्मान किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रचार बसंत पटेल, राजकुमार रघुवंशी, अजय राजपूत सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









