इटारसी। आज श्रावण मास का अंतिम सोमवार है और रविवार 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। आज भगवान भोले के भक्तों ने शिवालयों में जाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाये। शहर के मंदिरों में तो भक्तों का तांता लगा ही रहा, समीपस्थ सतपुड़ा पवर्त श्रंखला में बने गुफा मंदिर तिलकसिंदूर में भी हजारों भक्त भगवान के दर्शन करने पहुंचे।
तिलक सिंदूर में श्रावण मास में भक्तों की लगभग हर रोज आमद होती है, लेकिन श्रावण के सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त भोले का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करने पहुंचते हैं। यहां विल्ब पत्र, धतूरा, फल-फूल और सिंदूर भी चढ़ाया जाता है। आज भी बड़ी सं या में भक्त यहां पहुंचे थे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन कर अभिषेक किया।
भक्तों को प्रसाद वितरण किया

आज तिलकसिंदुर मार्ग पर जमानी में युवा मंडल द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों को प्रसादी वितरण का आयोजन किया। युवाओं द्वारा हर साल सावन के हर सोमवार को यह आयोजन किया जाता है। जहां भक्त बम-बम भोले नाम जप कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। कांवड़ यात्री भक्तों के आराम की भी सुविधा युवा मंडल करते हैं।









