इटारसी। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव (amrit mahotsav) के अवसर पर सरस्वती शिक्षा समिति के तत्वावधान में सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर इटारसी के द्वारा अमृत सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज इटारसी नगर के सम्मानीय स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का उनके निवास पर पहुंचकर माला, शॉल – श्रीफल व मिष्ठान से सम्मान किया गया तथा ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुये व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदरणीय ’दादा करन सिंह तोमर (Dada Karan Singh Tomar)’ एवं गोवा मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रपति सम्मानित मूलचंद गिरोटिया (Moolchand Girotiya) का सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में सरस्वती शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी (Vice President Abhishek Tiwari), सदस्य राहुल सोलंकी, पुरानी इटारसी विद्यालय प्राचार्य नर्मदा प्रसाद मालवीय एवं आर्यनगर विद्यालय प्राचार्य योगेश शुक्ल सहभागी बने।
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों का किया सम्मान

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









