रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

फिर बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

इटारसी। एक बार फिर गैस सिलेंडर (domestic gas cylinder) के दाम आसमान छू रहें है। पिछले माह ही 25 रुपए बढ़कर रसोई गैस के दाम 840.50 पर पहुंच गए थे। स्वतंत्रता दिवस के बाद एक बार फिर 25 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ ही गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली और मुंबई में मिलने वाले सिलेंडर से अधिक हो गई है।

स्वतंत्रता दिवस के बाद अचानक बढ़ाए दाम
केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाने का निर्णय इस माह के प्रारंभ में लिया थाए लेकिन इसे होल्ड पर रखा था। स्वतंत्रता दिवस के बाद 17 अगस्त की सुबह अचानक दाम में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया गया। रसोई गैस के एक सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए का इजाफा कर दिया गया। गैस का सिलेंडर 840.50 रुपए से बढ़कर 865 रुपए हो गई है।

लगातार बढ़ रहे दाम
मार्च से लेकर अब तक 25.25 रुपए बढ़ाए जा रहे हैं। अब तक तीन बार में 50 रुपए से अधिक बढ़ा दिए गए हैं। इससे पहले एक जुलाई को 25.50 की बढ़ोतरी की गई थी।

 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News