इटारसी। आजाद नगर नयायार्ड के एक रेल आवास पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी करके क्षेत्र में दहशत फैला दी है।यहां रहने वाले ओमप्रकाश मेहरा के घर पथराव हुआ है और वह बुरी तरह से डरे हुए हैं। मेहरा ने पुलिस को एक आवेदन देकर मामले में जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
रेलवे आवास आरबी सैंकंड 371-डी के निवासी ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शुक्रवार की रात को करीब ढाई बजे उनके घर पर पथराव किया गया है। पथराव होने से पूरा परिवार दहशत में आ गया। वे काफी देर बाद अपने घर से बाहर निकले, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। उन्होंने कहा कि मामले में जांच करायी जा रही है। आशका है कि आसपास के ही कुछ बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।
शरारती तत्वों ने चलाए घरों पर पत्थर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







