इटारसी। पुलिस ने कृषि उपज मंडी (Agricultural produce market) के सामने से जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना पर जाकर पुलिस ने जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कृषि उपज मंडी के सामने से शेख वासिम, यूसुफ खान और अरमान खान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ताश के 52 पत्ते सहित नगदी 2200 रुपए भी जब्त किये गये हैं।
कृषि उपज मंडी के सामने जुआ खेलते पकड़ा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







