– भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया सम्मान
– अब शत प्रतिशत सेकंड डोज के लिए ऊर्जा के साथ टीम तैयार
इटारसी। इटारसी नगरपालिका ने कोरोना वैक्सीन का तय टारगेट पूरा कर लिया है। कुल 74 हजार फस्ट डोज का टारगेट पूरा करते हुए इटारसी में आज 80 हजार डोज से अधिक लग चुके थे। हालांकि 6 हजार अतिरिक्त संख्या आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की है जिन्होंने यहां आकर डोज लगाया। वहीं अब तक कुल डोज फस्ट और सेकंड 1 लाख 4 हजार 08 लग चुके हैं।
इटारसी नगर क्षेत्र में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन अभियान में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr Sitasaran Sharma) के सारथी रहे वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय (Senior BJP leader MLA Representative Jagdish Malviya) का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुधा अग्रवाल (Former Municipal President Sudha Agarwal) के कार्यालय में सम्मान किया। यहां उन्हें फूलमाला पहनाकर उनके कार्य और नेत़त्व की सराहना हुई। इस अवसर पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मालवीय ने कहा कि हमें यहीं नहीं रुकना है, जिस तरह उत्साह और टीम वर्क से फस्ट डोज लगवाने के लिए कार्य किया है उतने ही उत्साह से सेकंड डोज प्रत्येक नागरिक लगवा नहीं लेत तब तक लगातार प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना है। इस अवसर पर श्री मालवीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi), सीएमओ हेमेश्वरी पटले (CMO Hemeshwari Patel), सिविल अस्पताल अधीक्षक डॉ आरके चौधरी (Civil Hospital Superintendent Dr RK Choudhary), तहसीलदार सहित सभी नपा कर्मचारियों, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के अलावा कोरोना टीकाकरण में लगे नागरिकों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल जिला प्रभारी अभिषेक तिवारी ने कहा कि इटारसी देश के उन चुनिंदा शहरों की सूची में शामिल हो गया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाया। तिवारी ने कहा कि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में हम सभी आगे भी मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, गोविंद श्रीवास्तव, युवा भाजपा नेता पूर्व पार्षद राकेश जाधव, सन्नी छाबडा, शैलेंद्र दुबे, गोपाल शर्मा, रोहित बेसकर, रोहित अहिरवार, मनजीत कलोसिया, नीलेश मालवीय व अन्य मौजूद थे।








