इटारसी। न्यास कालोनी में 26 अगस्त की रात करीब सवा 9 बजे दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया है। मामला अड़ीबाजी का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार न्यास कालोनी निवासी शुभम पिता बसंत कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज करायी है कि सुमित मनवारे और उसके एक अन्य साथी ने उसके साथ अड़ीबाजी की और गाली गलौच करते हुए चाकू से हमला कर दिया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
दो युवकों ने किया एक पर चाकू से हमला

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







