---Advertisement---

श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 30 को मनेगा, वाहन रैली निकलेगी

By
On:
Follow Us

इटारसी। सोमवार, 30 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna janmastami)  पर्व श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति यादव समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ ही विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr Sitasaran Sharma) द्वारा वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत पौधरोपण किया जाएगा।
गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति यादव समाज इटारसी द्वारा विगत 27 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी यादव समाज एवं धर्मावलंबियों के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। समाज के जिलाध्यक्ष आरके यादव (District President RK Yadav) ने बताया कि यादव भवन में 30 अगस्त सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई जाएगी। प्रातः 10 बजे वाहन रैली तथा दोपहर 11 बजे से महिला मंडल द्वारा भजन सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
दोपहर 1 से 3 बजे तक विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा वृक्ष मित्र योजना (vraksh mitra yojna)के तहत वृक्षारोपण करेंगे। दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक वेश भूषा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, कृष्ण-राधा की ड्राइंग प्रतियोगिता होगी। रात 8 बजे से पुरुष भजन मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला, रासलीला, धर्मकर्तव्य एवं उनकी अनेक लीला का वर्णन किया जाएगा। श्रेष्ठ प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। रात 12 बजे कन्हैया का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.