---Advertisement---

विक्रम अवार्ड के लिए किया विवेक सागर का सम्मान

By
On:
Follow Us

खेल दिवस पर डीएचए ने कराये तीन मैत्री मैच

इटारसी। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) पर जिला हॉकी संघ (District Hockey Association) ने यहां गांधी मैदान पर एक कार्यक्रम आयोजित करके ओलंपियन विवेक सागर (Olympian Vivek Sagar) को विक्रम पुरस्कार (Vikram Award) मिलने पर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सीनियर हॉकी खिलाड़ियों के मध्य एक मैत्री मैच खेला गया जिसमें एक टीम में स्वयं विवेक सागर खेले। दस-दस मिनट के मैच का परिणाम बराबर रहा।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए वरिष्ठ खिलाड़ी और डीएचए के मार्गदर्शक एससी लाल (SC LAL) ने नन्हे खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आज विवेक सागर हमारे बीच में ओलंपियन के तौर पर उपस्थित हुए हैं। उनका यहां तक का सफर कठिन मेहनत, लगन का परिणाम है। नये खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेकर आगे का सफर तय करना चाहिए। हम आशा करते हैं कि आगामी समय में विवेक इंडियन हॉकी टीम के कप्तान के तौर पर गोल्ड लाएं और हमारे बीच में आएं। संचालन सचिव कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Guryani)ने किया। इस अवसर वरिष्ठ खिलाड़ी अशोक यादव (Ashok Yadav) ने आज जिला हॉकी संघ को अपनी ओर से 21 हजार की राशि भेंट की।

sports day DHA 2
तीन मैत्री मैच खेले गये
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दस-दस मिनट के तीन मैत्री मैच खेले गये। पहला मैच जूनियर गर्ल्स के बीच खेला गया, दूसरा मैच सीनियर्स की दो टीमों के मध्य और तीसरा मैच युवा खिलाड़ियों के मध्य हुआ जिसमें एक टीम से विवेक सागर ने भी प्रतिनिधित्व किया। इससे पूर्व सभी सीनियर, जूनियर खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद चौराहे (Major Dhyanachand Chaurahe) को सजाया और उसके सामने खड़े होकर हॉकी के जादूगर को उनके जन्मदिन पर याद किया।

sports day DHA 1

विवेक सागर का सम्मान किया
जिला हॉकी संघ की तरफ से मप्र का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार विक्रम अवार्ड ((Vikram Award)) के लिए विवेक के चयन पर उनका सम्मान किया। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर, अरुण रावर्ट, तरुण पोपली, अजीत सिंह राजपूत, वरिष्ठ खिलाड़ी अशोक यादव, दीपसिंह ठाकुर, इदरीश खान, मो.जाफर आदि ने किया। इस अवसर पर विवेक सागर के पिता रोहित प्रसाद सागर और भाई विद्यासागर प्रसाद भी मौजूद थे। वरिष्ठ खिलाड़ी साजिद मलिक, आरिफ खान, नितिन राज, निकिता राज, रीतेश श्रीवास सहित अनेक लोग मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.