इटारसी। पीपल मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गालियां देने, मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करायी है।
पुलिस के अनुसार पीपल मोहल्ला निवासी गीताबाई पति हरनारायण कतिया 43 साल ने षिकायत दर्ज करायी है कि हरनारायण पिता सुंदरलाल कतिया ने उसके साथ गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।
इसी तरह से मालवीयगंज निवासी अस्मिता यादव पिता अषोक यादव 18 वर्ष ने षिकायत दर्ज करायी है कि कामिनी यादव ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी है। कामनी यादव ने भी अस्मिता यादव के खिलाफ मारपीट करने और रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देने की षिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज कर ली है।
मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







