सिवनी मालवा। नीमच में आदिवासी युवक की हत्या के विरोध में आज युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला जलाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के सामने पुतला जलता रहा, लेकिन किसी ने पुतला छीनने की हिम्मत नहीं जुटायी। जब पुतला आधा जलाकर युवक कांग्रेस नेताओं ने नीचे फैका तब पुलिस कर्मी उसे बुझाने पहुंचे।
युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष शिवा राजपूत के नेतृत्व में पूरी विधानसभा में नीमच में हुई आदिवासी युवा की अमानवीय और बर्बर हत्या के विरोध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध किया। इसी कड़ी में सिवनी मालवा गांधी चौक पर अहंकारी भाजपा सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया तथा राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस अवसर जिला समन्वयक उत्कर्ष गौर (District Coordinator Utkarsh Gaur) ने बताया कि कार्यक्रम में होशंगाबाद एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज रघुवंशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील खत्री, मोनू यादव, अखिलेश पांडेय, रिंकू रघुवंशी, पिंटू रघुवंशी, भोला रघुवंशी, शशि साहू, रत्नेश रघुवंशी, गोलू तंवर, ब्रजेश पटेल, परवेज़ खान, वीरेंद्र राजपूत, विवेक वर्मा, सूरज, सौरभ, राहुल राजपूत, मुकेश प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवक कांग्रेस ने जलाया भाजपा सरकार का पुतला

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









