भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने शिक्षकों का किया सम्मान

Post by: Poonam Soni

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ (Bharatiya Janata Party Sports Cell) ने रविवार को शिक्षक दिवस पर शहर के 50 शिक्षको का सम्मान शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंदना दुबे ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (BJP District President Madhavdas Agrawal) के मार्गदर्शन में आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने शिक्षको का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सेमेरिटंस विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष सर, शिक्षक सुभाष पलीया, रविशंकर राजपूत एवं खेल शिक्षक सचिन कंपारिया, राकेश ठाकुर, राजपाल चड्डा, संजय लालवानी, गोविंद सिंह राजपूत, गुरपीत सिंह राजपूत, आदि अनेक शिक्षको का सम्मान किया गया सम्मान कार्यक्रम मे प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा प्रांशु राने, सुनिल राठौर, तेज कुमार गौर, जग्गा, आलोक राजपूत आदि कार्यक्रम
मे उपस्थित हुये कार्यक्रम का आभार अभिषेक दुबे ने व्यक्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!