---Advertisement---

हरिओम ने राजस्थान निवासी मृतक का अंतिम संस्कार कराया

By
On:
Follow Us

इटारसी। हरिओम संस्था ने राजस्थान के रहने वाले एक मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में सहयोग किया है। संस्था इस तरह के कार्यों में निरंतर सहयोग कर रही है। शांति धाम शमशान घाट जनभागीदारी समिति गोकुल नगर खेड़ा इटारसी के सहयोग से मानव सेवा में निरंतर कार्य कर रही हरिओम संस्था ने राजस्थान निवासी 40 वर्षीय एक मृत व्यक्ति के लिए अंतिम संस्कार की सभी व्यवस्था प्रदान की।
बताया जाता है कि मृतक मजदूर था और उसके रिश्तेदार जो राजस्थान से आए थे, उनके पास भी वापस जाने के रुपए भी नहीं थे। पथरोटा पुलिस थाने के द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 2 दिन पहले दफन किए गए मजदूर के शव को बाहर निकालाएवं वैदिक रीति से मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। हरिओम संस्था ने इस कार्य का पूरा खर्च उठाया। आर्थिक सहयोग देने में मनोज सारन, गोपाल सिद्धवानी, छोटू धारगा शामिल हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.