इटारसी। साईंराजा गौ सेवा केन्द्र के सेवक लखन कश्यप पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले का कारण गौ शाला के पास दो लड़के और एक लड़की को बैठने से मना करना बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि लखन ने गौ सेवा केन्द्र के पास एक लड़की के साथ युवक के बैठे होने पर मना किया था तो एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना रात करीब दस बजे की बतायी जा रही है। हालांकि चाकू उसके हाथ में लगा है। लखन को शासकीय अस्पताल में उपचार दिया गया। अभी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी जा रही है। लखन के अनुसार गौ सेवा केन्द्र के बाहर प्रथम डागर नामक युवक एक लड़की के साथ बैठा था। लखन वहां टार्च लेकर पहुंचा था और उसने युवक को यहां बैठने से मना किया, तो युवक को लगा कि उनका वीडियो बना रहे हैं। उसने कहा कि वीडियो मत बना। लखन ने कहा कि वह वीडियो नहीं बना रहा है। बस प्रथम ने जेब से चाकू निकालकर उसे पेट में मारा। हालांकि इस बीच लखन ने हाथ से रोक लिया और चाकू हाथ में लगा।
गौ सेवक लखन कश्यप पर चाकू से हमला

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








