इटारसी। पुलिस ने काबड़ मोहल्ला और सनखेड़ा नाका पुरानी इटारसी से दो लोगों को सट्टा लिखते गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से मिलाकर करीब पंद्रह सौ रुपए जब्त किये हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब सवा 12 बजे अरुण पिता प्रेमलाल कटारे 29 वर्ष, निवासी काबड़ मोहल्ला को घाटली पुलिया के पास सट्टा लिखते गिरफ्तार कर उसके पास से 870 रुपए और सट्टा सामग्री जब्त की। इसी तरह से सनखेड़ा नाका पुरानी इटारसी से अनिल पिता नंदलाल बरखने 45 वर्ष, निवासी काबड़ मोहल्ला को गिरफ्तार कर उससे 710 रुपए और सट्टा सामग्री जब्त की है।
पुरानी इटारसी में में सट्टा लिखते दो को पकड़ा


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






