---Advertisement---

स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर, स्वच्छता दूतों को पहनाई माला

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर

स्वच्छता अभियान , गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नगर पालिका परिषद इटारसी में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का माला पहना कर सम्मान किया गया।

IMG 20211002 WA0294
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के 71 वें जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड इटारसी परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई। नगर पालिका परिषद इटारसी में कार्यरत स्वच्छता दूतों का माला पहना कर सम्मान किया गया।
इसके पश्चात भाजपा नगर मंडल इटारसी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं गांधी जी अमर रहे के नारे लगाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता संदेश पुरोहित, नेता जसवीर छाबड़ा, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल, कार्यक्रम प्रभारी व पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर लालू , कार्यक्रम सह प्रभारी पूर्व पार्षद राकेश जाधव, नगर महामंत्री राहुल चौरे, नगर महामंत्री मोहित सिंह मैना, भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, मनोज पोपली, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जीतू भदौरिया, पप्पू कुरेले, हिमांशु देवहरे, मनीष जयसवाल, शुभम शेजकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.