इटारसी। लायंस क्लब इटारसी फ्रेन्ड्स (Lions Club Itarsi Friends) द्वारा 02 अक्टूबर से प्रारंभ हुए सेवा सप्ताह का सप्ताह एक, सेवा अनेक कार्यक्रम का समापन क्लब की सिग्नेचर (विशेष) सेवा गतिविधि ‘नवजात शिशुओं हेतु मच्छरदानी, बेडशीट, लंगोट तथा प्रसूता माताओं के लिये प्रोटीन कंटेनर का वितरण डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में किया गया।
सभी भर्ती 60 लोगों को क्लब के सदस्यों ने अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय एवं भरत वर्मा की उपस्थिति में सामग्री वितरित की।
इसी अवसर पर 44828 रुपए की लागत के एंटीबायोटिक एवं जीवन रक्षक इंजेक्शन पूर्व लायंस गवर्नर एमजेएफ लायन अनिल झा ने अपने दिवंगत भाई डॉ. विमल झा की स्मृति में अस्पताल को प्रदान किया, जो कि सभी प्रकार के ऑपरेशन, दिल की बीमारी, फेफड़ों की बीमारी से सुरक्षा हेतु अतिउपयोगी हैं।

सेवा सप्ताह समापन अवसर पर अध्यक्ष अशोक गुरबानी, संतोष साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश नवलानी, पूर्व गवर्नर अनिल झा, राजेश अग्रवाल, अशोक लालवानी, शरद गुप्ता, विजयपाल मनवानी, सुनीता अग्रवाल, भारती गुरबानी, प्रिया मनवानी, बबली साहू, मनोहर राचंदनी, अर्जुन नवलानी, अनिल जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।








