---Advertisement---

आयुष्मान सहकार योजना से मिलेगा ग्रामीणों को बेहतर इलाज

By
On:
Follow Us

देश के ग्रामीण क्षेत्रो में स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के लिए सरकार ने आयुष्मान सहकारी योजना (Ayushman Sahakar Yojana) का निर्माण किया। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में अस्पताल, मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सहकारी समितियों को 10,000 करोड़ रूपये का कर्ज राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। इसके साथ साथ अस्पताल, मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को ज्यादा अच्छा उपचार मिल सके। आयुष्मान सहकार योजना के तहत, केंद्र सरकार हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में सहकारी समितियों को भी शामिल करेगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऋण रियायती दरों पर राष्ट्रीय कोऑपरेटिव विकास निगम द्वारा मुहैया कराया जायेगा। यह योजना राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अनुरूप काम करेगी। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रो की जो सहकारी समितियों अपने इलाके में अस्पताल, मेडिकल कॉलेज खोलना चाहती है तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। इस आयुष्मान सहकार योजना के अंतर्गत 1% का ब्याज सबवेंशन महिला-बहुसंख्यक सहकारी समितियों को प्रदान किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रो में जिस जगह सरकारी सेवाएं उपलब्ध नहीं है। उस जगह पर इस योजना के ज़रिये सरकारी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। और ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो की स्वास्थ्य संबधी समस्याओ को दूर किया जायेगा।

योजना के लाभ
• अधिक अस्पताल व कॉलेज खोलने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी शिक्षा के लिए प्रेरित होंगे।
• इस योजना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अस्तपताल व स्वास्थ्य कॉलेज की सुविधा बढ़ेंगी।
• सहकारी संस्थाओं को इसे सफल बनाने हेतु 10,000 करोड़ रूपये तक की धन राशि कर्ज के रूप में मिल सकती है।
• दी जाने वाली राशि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की सहायता से मुहैया करवाई जाएगी।
• योजना का मुख्य लाभ ग्रामीण क्षेत्र का विकास है।
• सरकारी सिमित केवल NCDC से हे योजना अनुसार ऋण प्राप्त कर सकती है।
• वहीँ दिया जाने वाला ऋण कम ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। जिसकी वजह से सरकारी समिति को भी लाभ होगा।
• साथ में योजना की वजह से रोजगार के साधन भी बढ़ जाएंगे।

योजना से जुड़े मुख्य तथ्य 
• इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों के जीवनयापन में भी सुधार आएगा।
• योजना से सरकार प्रदेशों में मेडिकल और डेंटल कॉलेज खोल कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए आगे बढ़ेगी।
• इसके द्वारा छात्रों को नर्सिंग व पैरामेडिकल शिक्षा भी मिल पाएगी।
• इस योजना में भाग लेने हेतु सहकारी होना आवश्यक है।
• ग्रामीण लोगों को उनके क्षेत्र या नजदीक स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएँ मुहैया करवाना अब आसान रहेगा।
• सहकारी संस्थाएं सरकार द्वारा दी गई आर्थिक मदद का उपयोग कर सकतें हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की सभी विशेषताओं

इस योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की सभी विशेषताओं को शामिल किया गया है जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर दवाओं के भारतीय तरीकों के तहत आता है।
• आयुष
• होम्योपैथी
• दवा निर्माण
• औषधि परीक्षण
• कल्याण केंद्र
• आयुर्वेद मालिश केंद्र
• दवा की दुकान

योजना के लिए पात्रता
• देश में किसी भी राज्य / बहु राज्य सहकारी समितियों अधिनियम के तहत पंजीकृत कोई भी सहकारी समिति, अस्पताल / स्वास्थ्य सेवा / स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित सेवाओं के लिए उप-कानूनों में उपयुक्त प्रावधान के साथ, वित्तीय सहायता विषय के लिए पात्र होगी। योजना के तहत दिशानिर्देशों को पूरा करना।
• NCDC सहायता या तो राज्य सरकारों / UTAdministrations के माध्यम से या सीधे सहकारी समितियों को प्रदान की जाएगी जो NCDC डायरेक्ट फंडिंग दिशानिर्देशों को पूरा करते हैं।
• भारत सरकार / राज्य सरकार / अन्य फंडिंग एजेंसी की अन्य योजनाओं या कार्यक्रमों के साथ करार करने की अनुमति है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
• सबसे पहले आपको राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
• यहां अब आपको “Common Loan Application Form“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
• इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Activity / Purpose of Loan, और Type of Loan का चयन करना होगा।
• चयन करने के बाद आपको “Submit” पर क्लिक करना होगा।
• इस प्रकार आपका आयुष्मान सहकार योजना में ऑनलाइन पंजीकरण हो जायेगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.