इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navagraha Mandir) लकडग़ंज में चल रहे गरबा उत्सव (Garba Utsav) में नन्हें कलाकार मनभावन प्रस्तुति दे रहे हैं। उत्सव के दूसरे दिन भी बच्चों ने अपने नृत्य एवं गरबा से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व सभापति जसवीर सिंह छाबड़ा (Jasveer Singh Chhabra), नगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सीमा भदौरिया (Smt. Seema Bhadauria), वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष राजवंशी बबलू (Santosh Rajvanshi Bablu), नगरपालिका के अधीक्षक संजय सोहनी (Sanjay Sohni), अविनेस तिवारी (Avines Tiwari), एनआर अग्रवाल (NR Aggarwal) मौजूद थे। जसवीर छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र का यह महोत्सव पूरे नर्मदा अंचल में पहचाना जाता है। यहां के गरबा नृत्य केवल और केवल धार्मिक वातावरण में होते हैं। मंदिर समिति के सचिव जितेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, दीपक जैन, सुनील दुबे शिक्षक, देवेंद्र पटेल, नैतिक अग्रवाल, मयंक कलोसिया, गोपाल नामदेव ने अतिथियों का स्वागत किया।
गरबा उत्सव : नन्हें कलाकार दे रहे मनभावन प्रस्तुति


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







