इटारसी। युवक कांग्रेस (Youth congress) के पदाधिकारियों ने आज यहां रेलवे स्टेशन (railway station) पर कालापीपल विधायक, युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मप्र से मुलाकात करके उनका स्वागत किया।
कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी, युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा रघुवंशी और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तथा लांजी से विधायक हिना कांवरे आज ट्रेन से खंडवा उपचुनाव में प्रचार के लिए जा रहे थे। यहां उनका स्वागत करने युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव मयूर जायसवाल, गोल्डी बैस, गौरव चौधरी, प्रणय मिश्रा और सुमित पांडेय पहुंचे और स्वागत किया।
युकां पदाधिकारियों ने की वरिष्ठ नेताओं से भेंट

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








