इटारसी। विगत करीब ढाई माह से फरार गांजा बेचने का आरोपी आज पथरोटा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे होशंगाबाद से गिरफ्तार करके ले आयी और कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
पथरोटा थाना प्रभारी नागेश वर्मा (Pathrota police station in-charge Nagesh Verma) ने बताया कि करीब ढाई माह से गांजे के मामले में फरार आरोपी साहिल उर्फ बेटू पिता सलीम कुरैशी, निवासी बालागंज को होशंगाबाद से आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है। बता दें कि बागदेव के पास फोरलेन के ब्रिज के समीप आरोपी के साथियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इस घटना में साहिल मुख्य आरोपी था जो फरार था, जिसे आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
ढाई माह से फरार था गांजा का आरोपी, आज पकड़ा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







