इटारसी। सनखेड़ा नाका पर शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट की घटना मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
रेत मामले को लेकर रज्जन यादव ने अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट इटारसी थाने में दर्ज करायी है।
पुलिस ने रज्जन उर्फ रजनीकांत पिता जगदीश प्रसाद यादव 36 वर्ष, निवासी सुदामा गार्डन के पीछे पुरानी इटारसी की शिकायत पर उत्तम सिंह और पिंटू सिंह के खिलाफ गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
इधर दूसरे पक्ष से भी अतुल पिता मुख्तार सिंह 26 वर्ष, निवासी होशंगाबाद की शिकायत पर पुलिस ने रज्जन यादव और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ भी मारपीट, गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।







