---Advertisement---

खिलाड़ी की आत्महत्या: मोबाइल की कॉल डिटेल से हो सकता है खुलासा

By
On:
Follow Us

इटारसी। नयायार्ड फुटबॉल टीम (newyard football team) के सदस्य अमित बनेटिया की रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर मिली लाश मामले में फिलहाल पुलिस आत्महत्या मान रही है। हालांंकि पुलिस ने जांच के बाद स्थिति सामने आने की बात कही है। नयायार्ड फुटबाल खिलाड़ी अमित का शव बीती रात जीसी 4 केबिन के पास इटारसी-मुंबई मेन लाइन पर पड़ा मिला था।
सूचना के बाद रात करीब 11 बजे के करीब पथरौटा थाना प्रभारी नागेश वर्मा (Pathrauta police station in-charge Nagesh Verma) के साथ पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक रेल कर्मचारी का पुत्र है और न्यूयार्ड के रेलवे क्वाटर में रहता था। पुलिस के अनुसार मामला फिलहाल आत्महत्या का लग रहा है। जांच के बाद ही असल कहानी सामने आएगी। पथरोटा थाना प्रभारी नागेश वर्मा ने बताया कि अभी परिजनों के बयान नहीं हुए हैं। एक-दो दिन में बयान के बाद अमित के मोबाईल की कॉल डीटेल लेकर जांच आगे बढ़ायी जाएगी तब मामले का खुलासा हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि अभी युवक की मौत के बाद शहर में चल रही कहानियों में मामले को आईपीएल सट्टे से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन, सच्चाई क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.