---Advertisement---

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन घर लाएं यह दस सामान, दस हजार गुना बढ़ जाएगा भाग्य

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। धनतेरस को सभी जगह धन्वंतरि (dhanwantri Pooja) की पूजा की जाती है। साथ ही आज के दिन सभी कुछ न कुछ खरीदकर लाते हैं। हर कोई चाहता है कि उनके घर में हमेशा सुख-समृद्बि रहे। इसके लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। इस धनतेरस (Dhanteras 2021) पर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाए जिनको आप अपने घर लाएं तो आपका भाग्य दस हजार गुना बढ़ जाएगा। दरअसल धनतेरस (Dhanteras) के दिन कुबेर और धनवंतरी भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन लोग भगवान कुबेर से धन-संपत्ति (Dhan sampatti) और भगवान धनवंतरी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस धनतेरस आप कुछ ऐसा लाए जिससें घर में शुभ समृद्धि बनी रहें, तो आइए आपको बतातें है कि आज के दिन क्या खरीदें….

यह दस चीजे खरीदें धनतेरस पर

गणेश-लक्ष्मीजी की मूर्ति: इस दिन गणेश-लक्ष्मीजी की मूर्तियां खरीदना शुभ होता है। इस कारण सालभर घर में धन संपत्ति का आगमन बना रहेगा।

सोना-चांदी-पीतल: इस दिन धातु खरीदना अच्छा माना जाता है, इसलिए इस दिन आप सोना-चांदी-पीतल खरीद सकते हैं। इससे भाग्य में इजाफा होगा।

स्प्रिटिक श्रीयंत्र: इस यंत्र? को धनतेरस के दिन जरूर खरीदें। लक्ष्मी पूजन (Laxmi Pooja) के दिन इसकी पूजा कर इसे अपनी तिजारी में रखें, सालभर बरकत रहेगी।

झाडू़: झाडू को लक्ष्मीजी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन नई झाडू खरीदकर घर लाएं, इससे नकारात्मक शक्तियां घर के बाहर जाएंगी।

कोढ़ी: इस दिन घर में कोढ़ी लाने से धन के अभाव की समस्या दूर होती है। पूजा के बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

शंख: शंख को सुख-समृद्बि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदे गए शंख को पूजा के समय बजाएं।

नमक: धनतेरस के दिन घर में नमक का पैकेज जरूर लाएं। दीपावली के दिन इसका भोजन में उपयोग करें।

धनिया: धनिया को धन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर में साबुत धनिया घर में लाएं। इसकी पूजा कर गमलों में रखें।

कुबेर मूर्ति: इस दिन घर में कुबेर की मूर्ति जरूर लाएं। पूजा के बाद इसे अपने पूजा घर में रखें।

दीपक: इस दिन साल में एक दिन यमराज की पूजा की जाती है। इस दिन रात में उनके नाम का दीपक जलाया जाता है। इसलिए इस दिन दीपक घर में लाएं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.