---Advertisement---

कुरीतियां मिटाने हुआ शिव-पार्वती का विवाह: प्रभा भारती

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्री प्रज्ञा श्याम सुंदर भवन (आश्रम) परिसर में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय रामकथा वाचक प्रज्ञा भारती ने कहा कि आज के युग में कोई भी माता-पिता को यदि पता लग जाए की जिससे विवाह हो रहा है रहे वह युवक भूतों के साथ रहता है। जहर का रसपान करता है। कभी भी अपनी पुत्री को उसके हाथ नहीं सौंपेगा। परंतु अभ्यंकर प्रलयंकर, आशुतोष, औघड़ दानी भगवान शंकर के साथ अपनी बेटी पार्वती का विवाह हिमवंत और मैना ने भगवान शिव से किया। यह समाज की कुरीतियों को दूर करने, समाज में गरीब और अमीर के बीच की खाई पाटने का विवाह था। पार्वती ने शिव को भी अपने पति के रूप में स्वीकार किया। शिव को स्वीकार किया जो जगत दृष्टा है। उन्होंने कहा काले महादेव का मंदिर प्रज्ञा श्याम सुंदर भवन के समीप बनाया है, भगवान शिव शक्ति के दाता हंै और जगत में जो लीलाएं भगवान शंकर माता पार्वती ने कि उसका बखान नहीं किया जा सकता। भगवान शिव मोक्ष के दाता कहा जाता है और अमरनाथ, केदारनाथ बद्रीनाथ, के साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग इसी भारत में है। प्रज्ञा भारती ने कहा कि शिव की सेवा ही संकल्प की पूर्ति करता है।

कथा प्रारंभ होने के पूर्व वैदिक ब्राह्मणों पं. चंद्र किशोर नगायच के नेतृत्व में व्यासपीठ का पूजन अर्चन कराया। यजमान नरेश कुमार जोशी, अनिता जोशी, अमर जोशी एवं खुशी जोशी ने व्यासपीठ का पूजन किया और प्रज्ञा जी को पुष्प अर्पित किए। सोमवार की कथा में सिवनी मालवा से रामबाबू तिवारी 90 बरस एवं बागली जिला देवास से नारायण यादव, सागरमल रूपायला, कांतिलाल रुपायला, राधेश्याम रूपायला के अलावा इटारसी मीडिया से कुशल नवथले, बलराम मिश्रा, पुनीत मालवीय, गिरीश पटेल, राहुल शरण, अरविंद शर्मा ने व्यास पीठ पर विराजित प्रज्ञा भारती का पुष्पहार से स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रतिदिन सौरभ जोशी, भूपेंद्र विश्वकर्मा, घनश्याम तिवारी, मदन लाल शर्मा, धन सिंह ठाकुर एवं बहादुर सिंह राजपूत, घासीराम रजने सहयोग कर रहे हैं।

भवन और मंदिर का उद्घाटन कल
प्रज्ञा श्याम सुंदर भवन एवं काले महादेव मंदिर और खेड़ापति माता मंदिर का उद्घाटन प्रवचन समाप्ति के पश्चात सायंकाल 4 बजे होगा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा होंगे। अध्यक्षता श्री महंत डॉ प्रज्ञा भारती करेंगी। इस अवसर पर विशेष अतिथि भूदानी नलिन पटेल, ग्राम पंचायत मेहरा गांव के सरपंच जितेंद्र पटेल एवं पशुपतिनाथ धाम समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान, समाजसेवी डीपी शुक्ला उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.