इटारसी। ग्राम कलमेसरा में खेत में पानी देने को लेकर हुए विवाद में किसानों के दो परिवार आपस में उलझ गये। दोनों पक्षों में गाली-गलौच के बाद जमकर मारपीट हुई और एकदूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना 1 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे की है, जबकि एक पक्ष ने शाम करीब साढ़े छह बजे और दूसरे पक्ष ने शाम साढ़े सात बजे पथरोटा थाने में शिकायत दर्ज करायी। एक तरफ से हाकिया माइनर क्रमांक-2 के पास और दूसरी तरफ से दाजी बाबा के पास अपने खेत में घटना होने की शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कलमेसरा के रहने वाले मेहरबान सिंह पिता करण सिंह राजपूत 38 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि आरोपी बैजनाथ सिंह पिता हीरालाल राजपूत, मोटा पिता बैजनाथ सिंह, अजय पिता बैजनाथ सिंह राजपूत ने उसके खेत में जाने वाली पानी की नाली तोड़कर अपने खेत में मोड़ दिया। मना करने पर गाली गलौच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। इधर दूसरे पक्ष से अजय सिंह राजपूत पिता बैजनाथ सिंह 47 वर्ष ने भी शिकायत दर्ज करायी है कि मेहरबान सिंह पिता करण सिंह राजपूत, आनंद पिता करण सिंह राजपूत और मलखान सिंह ने उनके खेत में जाने वाली नाली को तोड़कर अपने खेत में मोड़ लिया था। मना करने पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी है।
खेत में पानी देने को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






