इटारसी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 (Cleanliness Survey 2022) को लेकर शहर के नागरिक अब जागरूक हो रहें है। चूंकि शहर में हर जगह सफाई अभियान चलाया जा रहा है इसी से प्रेरित होकर रविवार को तरूण दुर्गा उत्सव समिति मालवीगंज के सदस्यों द्वारा अपने एक कार्यक्रम के अंत में तिलक सिंदूर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गार्डन में फैले कचरे को एक जगह एकत्रित किया।
इस मौके पर कृष्णा चौरे गुड्डा भैया, मनोज तिवारी, कपिल राज, मोहन मालवी, जुगल किशोर शर्मा, सोनू, मोनू सोनी, राजेश सोनी, महेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, कल्लू गुप्ता मौजूद रहे।
स्वच्छता को लेकर जागरूक हो रहे हैं नागरिक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









